एक्सप्लोरर

Israel-Palestine War: 'रेत का किला है आयरन डोम...', फलस्तीन के समर्थन में ईरान, जानिए ईरानी मीडिया में इजराइल पर क्या लिखा गया

Israel-Palestine Conflict News: इजरायल और फलस्तीन के बीच चल रहे विवाद में ईरान की एंट्री भी हो गई है. ईरान पूरी तरह से फलस्तीन के साथ खड़ा है.

Israel-Palestine Conflict: इजराइल के ऊपर हमले के लिए हमास को ईरान का सपोर्ट मिल रहा है. हमास के प्रवक्ता गाजी हमद ने खुद इसकी जानकारी दी है. ईरान से जो तस्वीरें आ रही हैं और उसके विदेश मंत्रालय की तरफ से जो बयान जारी किया गया है, वो भी इस बात की पुष्टि करता है कि कहीं न कहीं हमास को उसका ही सपोर्ट मिल रहा है. ईरान और इजराइल की दुश्मनी काफी पुरानी है, जिस वजह से हमास को सपोर्ट करने की बात पर यकीन भी किया जा सकता है.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने हमास के हमले का समर्थन किया. मंत्रालय ने कहा कि फलस्तीनी लोग आत्मरक्षा में हमला कर रहे हैं. उसने मुस्लिम देशों से फलस्तीनी लोगों की मदद करने की अपील भी की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नसीर केनानी के बयान को एक्स पर मंत्रालय के जरिए पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया कि इजराइल की गलत और उकसावे वाली नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इजराइल-फलस्तीन पर ईरानी मीडिया क्या लिख रहा है.

ईरानी मीडिया में क्या छप रहा है? 

ईरान प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नसीर केनानी ने अल-अक्सा स्टॉर्म अभियान में शामिल फलस्तीनियों को मुबारकबाद दी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को हमास की कार्रवाई इस बात का सबूत है कि सीरिया, लेबनान और कब्जे वाले इलाकों में इजराइल के खिलाफ हो रहा आंदोलन जीता जा रहा है. ईरानी मीडिया में जान गंवाने वाले फलस्तीनियों को शहीद बताया गया है, जबकि इजराइल की जमकर आलोचना की गई है. 

प्रेस टीवी ने उन तस्वीरों को प्रमुखता से जगह दी है, जिसमें लोगों को ईरान में हमास के हमले के बाद जश्न मनाते हुए देखा गया है. खबर में लिखा गया है कि राजधानी तेहरान के फलस्तीन स्क्वायर के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं. खबर में बताया गया है कि लोगों ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाए गए. 

मेहर न्यूज एजेंसी ने फलस्तीन-इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष को प्रमुखता से कवर किया है. एक रिपोर्ट में हमास के राजनीतिक मामलों के प्रमुख इस्माइल हनीया के बयान को जगह दी गई है. हनीया का कहना है कि इस जंग में फलस्तीन बड़ी जीत हासिल करने वाला है. एक अन्य खबर में कहा गया है कि अल-अक्सा स्टॉर्म अभियान में 100 जायनिस्टों ने जान गंवाई है. एक खबर को 'ईरान हमास के अभियान का समर्थन करता है' के शीर्षक से छापा गया है. 

तेहरान टाइम्स की एक खबर में इजराइल पर हुए हमले को 50 साल में हुए सबसे बड़े हमलों में से एक करार दिया गया है. काह्यान इंटरनेशनल ने इजराइल-फलस्तीन विवाद को पहले पन्ने पर जगह दी है. कहा गया है कि हमास ने जायनिस्टों पर हमला किया. नोरन्यूज ने इजराइल के आयरन डोम एंटी-मिसाइल सिस्टम पर सवाल उठाया है. उसने इसकी तुलना रेत के किले से की है.  

यह भी पढ़ें: 'मुझे छोड़ दो, मत मारो', लड़की ने लगाई गुहार, हमास के लड़ाकों का अमानवीय व्यवहार, मृत महिला के शव को बगैर कपड़े शहर भर घुमाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget